मुख्य परीक्षा

 

Qualifying Papers

 

 

प्रतिशत

अधिकतम अंक

समय

पेपर-I

संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में से 25% उम्मीदवार द्वारा चुनी जाने वाली भारतीय भाषा में से एक

25%

300

3 घंटे

पेपर-II

English

25%

300

3 घंटे

 

Mains परीक्षा की प्रक्रिया

 

•        सिविल सेवा परीक्षा का दूसरा चरण मुख्य परीक्षाकहलाता है।

•        मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों की है जिसमें 1000 अंक सामान्य अध्ययन के लिये (250-250 अंकों के 4 प्रश्नपत्र), 500 अंक एक वैकल्पिक विषय के लिये (250-250 अंकों के 2 प्रश्नपत्र) तथा 250 अंक निबंध के लिये निर्धारित हैं।

•        मुख्य परीक्षा में क्वालिफाइंगप्रकृति के दोनों प्रश्नपत्रों (अंग्रेज़ी एवं हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा) के लिये 300-300 अंक निर्धारित हैं, जिनमें न्यूनतम अर्हता अंक 25% (75 अंक) निर्धारित किये गए हैं। इन प्रश्नपत्रों के अंक योग्यता निर्धारण में नहीं जोड़े जाते हैं।  

•        मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में साथ-साथ प्रकाशित किये जाते हैं, हालाँकि उम्मीदवारों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी में भी उत्तर देने की छूट होती है (केवल साहित्य के विषयों में यह छूट है कि उम्मीदवार उसी भाषा की लिपि में उत्तर लिखे है, चाहे उसका माध्यम वह भाषा न हो)। 

•        गौरतलब है कि जहाँ प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective) होती है, वहीं मुख्य परीक्षा में अलग-अलग शब्द सीमा वाले वर्णनात्मक (Descriptive) या व्यक्तिनिष्ठ (Subjective) प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों में विभिन्न विकल्पों में से उत्तर चुनना नहीं होता बल्कि अपने शब्दों में लिखना होता है। यही कारण है कि मुख्य परीक्षा में सफल होने के लिये अच्छी लेखन शैली बहुत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।


योग्यता के लिए गिने जाने वाले प्रश्नपत्र विषय

पेपर की संख्या

विषय

 

अधिकतम अंक

समय

पेपर-I

निबंध

250

3 घंटे

पेपर-II

G.S-I

भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व और समाज का इतिहास और भूगोल

250

3 घंटे

पेपर-III

G.S-II

शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था सामाजिक न्याय और और अंतर्राष्ट्रीय संबंध

250

3 घंटे

पेपर-IV

G.S-III

प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव- विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन

250

3 घंटे

पेपर-V

G.S-IV

नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति

250

3 घंटे

पेपर-VI

वैकल्पिक विषय पेपर-1

250

3 घंटे

पेपर-VII

वैकल्पिक विषय पेपर-2

250

3 घंटे

कुल संख्या (लिखित परीक्षा)

1750

 

व्यक्तित्व परीक्षण

275

 

कुल योग

2025