प्रारंभिक परीक्षा

पेपर

प्रश्न संख्या

अंक

अवधि

प्रकार

भाषा

G.S

100 x 2

200

2 घंटे

Competitive

Negative

Marks (1/3)

English / Hindi

CSAT

80 x 2.5

200

2 घंटे

Qualifying (33%)

English / Hindi

 

प्रारंभिक परीक्षा

 

•        सिविल सेवा परीक्षा का प्रथम चरण प्रारंभिक परीक्षा कहलाता है। इसकी प्रकृति पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) होती है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रश्न के लिये दिये गए चार संभावित विकल्पों (a, b, c और d) में से एक सही विकल्प का चयन करना होता है।

•        प्रश्न से सम्बंधित आपके चयनित विकल्प को आयोग द्वारा दी गई ओएमआर सीट में प्रश्न के सम्मुख दिये गए संबंधित गोले (सर्किल) में उचित स्थान पर काले बॉल पॉइंट पेन से भरना होता है।

•        सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होती है।

•        वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं। पहला प्रश्नपत्र ‘सामान्य अध्ययन’ (100 प्रश्न, 200 अंक) का है, जबकि दूसरे को ‘सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा’ (Civil Services Aptitude Test) या ‘सीसैट’ (80 प्रश्न, 200 अंक) का होता है और यह क्वालीफाइंग पेपर के रूप में है। सीसैट प्रश्नपत्र में 33% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।

•        दोनों प्रश्नपत्रों में ‘निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू है जिसके तहत 3 उत्तर गलत होने पर 1 सही उत्तर के बराबर अंक काट लिये जाते हैं।

•        प्रारंभिक परीक्षा में कट-ऑफ का निर्धारण सिर्फ प्रथम प्रश्नपत्र यानी सामान्य अध्ययन के आधार पर किया जाता है।

 

 



प्रारंभिक परीक्षा

पेपर-I

·         राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

·         भारतीय और विश्व भूगोल- भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल.

·         भारतीय राजनीति और शासन संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों के मुद्दे आदि।

·         आर्थिक और सामाजिक विकास सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।

·         पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे

·         सामान्य विज्ञान

पेपर-II

·         Comprehension

·         संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल

·         तार्किक कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता

·         निर्णय लेना और समस्या समाधान

·         सामान्य मानसिक क्षमता

·         बुनियादी संख्या (संख्या और उनके संबंध, परिमाण के आदेश, आदि। डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता आदि)