G-20 शिखर सम्मेलन 2023

 

G-20 शिखर सम्मेलन 2023

·         थीम - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य

·         स्थान - भारत (दिल्ली)

·         दिनाँक - 01/10/2022 से 30/11/2023 तक

·         विशेष - अफ्रीका संघ G-20 का 21 वां सदस्य बना। 

 

अफ्रीका संघ

·         स्थापना - 26 मई 2001

·         सदस्य - 55 अफ़्रीकी देश

·         अध्यक्ष - अज़ाली असौमानी

·         प्रकार - महाद्वीपीय संघ

·         आदर्श वाक्य - एक सयुक्त और मजबूत अफ्रीका।

 

दिल्ली घोषणा पत्र (G-20) की अहम बातें

·         बायो फ्यूल अलायंस बनाया जाएगा, इसके संस्‍थापक भारत, ब्राजील, अमेरिका होंगे ।

·         ग्रीन व लो कार्बन टेक्रोलॉजी पर काम किया जाएगा ।

·         क्रिप्‍टो करेंसी को लेकर नीति निर्माण पर बातचीत की जाऐगी ।

·         सभी देशों से क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और राजनीतिक स्वतंत्रता को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

·         घोषणा पत्र में आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा के रूप में उल्लेख किया। इस दौरान घोषणा पत्र में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई।

·         घोषणा पत्र में मजबूत और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तेजी लाने के लिए हरित विकास समझौते और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर बल दिया गया।

·         जाम्बिया, घाना और श्रीलंका जैसे विकासशील देशों की प्राथमिकताओं और जरूरतों पर ध्यान देने पर आम सहमति बनी।

·         सभी महिलाओं और बालिकाओं पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को स्वीकार करते हुए लैंगिक समानता को मूल में रखते हुए जलवायु संकट से निपटने संबंधी कदमों में तेजी लाने की बात कही गई।

·         छोटे हथियारों और हल्के हथियारों की अवैध तस्करी के बारे में चिंता व्यक्त की गई।

·         वहीं, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) और एफएटीएफ जैसी संस्थाओं की संसाधनों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की भी प्रतिबद्धता जताई गई।