संसद में पेश हुए  दो स्वास्थ्य विधेयक

 

पेश हुए विधेयक

·         राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक -2023

·         राष्ट्रीय नर्सिंग एवं मिडवाइफरी  आयोग विधेयक -2023

 

निरस्त होने वाले  विधेयक

·         दंत चिकित्सा अधिनियम -1948 निरस्त होगा।

·         भारतीय नर्सिंग परिषद अधिनियम -1947 निरस्त होगा।

 

उद्देश्य-

·         चिकित्सा क्षेत्र में सुधार करना।

 

अधिनियमों की विशेषता

·         दोनों विधेयकों में लाइव नेशनल रजिस्टर बनाने का भी प्रावधान है।

·         दंत चिकित्सकों हेतु एक एग्जिट टेस्ट का प्रावधान करता है।

·         राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तर्ज पर दंत चिकित्सकों और नर्सों तथा दाइयों के लिए नियामक निकाय बनाने का प्रस्ताव करता है।

·         इसके तहत चिकित्सकों की योग्यता समय-समय पर पंजीकरण की जाएगी।

 

प्रभाव

·         इस बिल में दाइयों को शामिल किया है जो पूर्व बिल में नही है।

·         इस अधिनियम से नर्सों के अभ्यास का दायरा बढ़़ेगा।

·         यह विधेयक के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम बनाया जायेगा।

·         विधेयक से शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नियंत्रण बढ़ेगा।

·         अनुसंधान के क्षेत्र में प्रमुख बदलाव आयेंगे ।