भारत का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम

माया

 

माया

·         विकास - DRDO,C - DAC, NIC द्वारा।   

·         उद्देश्य - साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना।

 

विशेषता :-

·         15 अगस्त 2023 तक रक्षा मंत्रालय में इन्टरनेट से जुड़े सभी कम्प्यूटरों को माइक्रोसॉफ्ट (OS) की जगह माया (OS) को स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

·         वर्तमान में माया सिर्फ रक्षा मंत्रालय में इंस्टाल किया जायेगा ।

·         माया उबंटू प्लेटफॉर्म पर बेस्ट है, जिसे स्वदेशी रूप  से विकसित किया गया है।

·         माया (OS) माइक्रोसॉफ्ट (OS) से अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय है।

 

ऑपरेटिंग सिस्टम

परिभाषा :-   

·         ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्राम का सेट होता है, जो उपयोगकर्ता तथा हार्डवेयर के बीच इंटरफेस तथा कम्प्यूटर के विभिन्न भागों के बीच समन्वयकर्ता, नियंत्रक तथा निरीक्षक का कार्य करता है।

·         उदाहरण - UNIX, MS-DOS, Windows 98/2000/XP

 

उद्देश्य:-

·         ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर को उपयोग करने के लिये और सरल बनाता है।

·         कम्प्यूटर सिस्टम को प्रभावपूर्ण प्रयोग के लिये सुविधाजनक बनाना।

·         कम्प्यूटर सिस्टम के उपकरणों को प्रबंधित करना।

 

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार :-

·         Batch

·         Multi Programming

·         Multi Tasking

·         Distributed System

·         Network

·         Real time

·         Time sharing

·         Multi processing

 

ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य :-

·         प्रोसेस मैनेजमेंट

·         मेमोरी मैनेजमेंट

·         फाइल मैनेजमेंट

·         गलती का पता लगाना

·         इनपुट/आउटपुट डिवाइस मैनेजमेंट

·         सिस्टम परफॉर्मेंस

·         सुरक्षा

 

ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएँ :-

·         यह यूजर को ग्राफिकल यूजर इंटरफेस प्रदान करता है, जो कम्प्यूटर के उपयोग को आसान बनाता है।

·         यह हार्डवेयर के साथ Coordinate करता है। जिसके लिए डिवाइस ड्रायवर का उपयोग करता है।

·         यह सॉफ्टवेयर को  Run करने के लिए Environment प्रदान करता है और प्रत्येक सॉफ्टवेयर को जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाता है।

·         यह System Health को Monitor करता है और Performance को Improve करने में मदद करता है।

·         यह पासवर्ड, फॉयरवाल और अन्य तकनीकों की मदद से सिस्टम को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

·         यह एक कम्प्यूटर में मौजूद तमाम फाइल्स को मैनेज करता है और उन्हें Directories के रूप में व्यवस्थित करता है।  

 

ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण :-

 

सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम -

·         MS.DOS, Windows 9x, Mac OS, MS Window, Palm OS आदि।

 

मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम -

·         UNIX, LINUX, Windows 2000, Solaris आदि।

 

मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम -

·         UNIX, LINUX, Windows 95  आदि।

 

रीयल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम -

·         LynxOS, RTLinux आदि।

 

मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम -

·         एंड्रॉयड, सिंबियन, IOS (Apple Corporation)आदि।